उठो...कि वक्त आ गया है...



तुम क्यों समझती खुद को कमजोर हो
तुम्हारे बल के सामने किसी की औकात नहीं, 
तुम क्यों हो बेड़ियों में लिपटी हुई 
तुम्हें रोकने की किसी की बिसात नहीं, 

अगर जो दुनिया कहती तुमको अबला है,
तो दिखा दो उस दुनिया को...
कि तुम किसी की मोहताज नहीं
अगर जो दुनिया देती तुमको ताना है,
तो बता दो उस दुनिया को...

कि तुम्हें किसी की परवाह नहीं

Comments

Popular Posts