चाय की चुस्की
सड़क के किनारे चाचा जी की टपरी
के बहुत चक्कर काटे मैंने
उसका अॉफिस जो सामने था,
उससे थोड़ी बात करने के लिए घंटों
एक के बाद एक चाय की प्यालियां
खाली करता जाता
चाय में चीनी की किसे पड़ी थी,
मेरी जिंदगी तो उसकी
बातों की मिठास से चल रही थी
एक दिन जब वो टपरी पर नहीं आई
तो मन घबरा गया,
उसकी सहेली से पता चला
कि उसका ट्रांस्फर हो गया
लेकिन मैं अब भी उसी टपरी पर जाता हूं,
चाय की चुस्कियां लेते-लेते
उसकी बातें याद करता हूं
हो सकता है किसी दिन
चाय की चुस्की लेने ही सही
वो वापस आ जाए...
Comments
Post a Comment